Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई में मानव बम धमकी, पुलिस ने हाई अलर्ट किया जारी

मुंबई | भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई एक भयावह खतरे का सामना कर रही है। अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर कॉल कर चेतावनी दी कि शहर में 34 वाहनों में 34 मानव बम छिपाए गए हैं, जिनमें कुल 400 किलो आरडीएक्स विस्फोटक सामग्री रखी गई है। धमकी में कहा गया है कि ये आत्मघाती हमलावर पूरे मुंबई को दहला सकते हैं।

मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रमुख स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों पर चौकसी बढ़ा दी गई है, और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी गई है। धमकी देने वाले ने स्वयं को ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक आतंकवादी संगठन का सदस्य बताया है और दावा किया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में प्रवेश कर चुके हैं।

सुरक्षा अधिकारी फिलहाल धमकी की सत्यता और कॉल करने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटे हैं। मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ाई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

यह धमकी अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख त्यौहार से ठीक पहले सामने आई है, जिससे शहर में सतर्कता और बढ़ गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

हालांकि, अभी तक किसी इलाके में विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में अतिरिक्त चौकसी और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...

कांगड़ा में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 17.50 ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये बरामद

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धर्मशाला में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17.50 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है।वहीं, नशा तस्करी से जुड़े लोगों...

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं पर फोकस

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ के विंटर शेड्यूल 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं का भी प्रावधान किया गया है। नए शेड्यूल में पवन हंस और हेरिटेज एविएशन की सेवाओं के तहत इन दोनों गंतव्यों के लिए उड़ानों के समय और...

अमृतसर में हथियार और हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 नई पिस्तौल और 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये से...

बेंगलुरु में दुकान में आग लगने के दो दिन बाद इमारत से मिले जोड़े के जले हुए शव

Summer express, बेंगलुरु I कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लुब्रिकेंट की एक दुकान में आग लगने की घटना के दो दिन बाद इमारत के अंदर से एक जोड़े के जले हुए शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान आकाश और नागरत्ना के रूप में की है। दोनों केजी हल्ली स्थित एक पेट्रोल पंप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.