Facebook-f Youtube X-twitter

नफे सिंह राठी हत्याकांड: 4 आरोपियों पर सीबीआई ने आरोप किए तय

पंचकूला |  सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरुवार को इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड में चार मुख्य आरोपियों पर गंभीर आरोप तय किए। अदालत ने शूटर आशीष उर्फ बाबा, नक सिंह राठी, सचिन उर्फ सौरभ, धर्मेंद्र और अमित गुलिया के खिलाफ हत्या की साजिश, हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसी कई धाराओं में मामला दर्ज किया।

चारों आरोपी फिलहाल जेल में हैं और उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। वहीं कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू, शूटर अतुल गुलिया, नकुल सांगवान और खुशप्रीत लाठर अभी भी फरार हैं। अदालत ने उन्हें पहले ही भगोड़ा घोषित कर दिया है। अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी, जब सीबीआई अपने गवाहों और सबूतों को पेश करेगी।

हत्या की पृष्ठभूमि

25 फरवरी 2024 को बहादुरगढ़ स्थित बराही रेलवे फाटक के पास नफे सिंह राठी और उनके सहयोगी जयकिशन दलाल की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस हमले में उनके चालक राकेश और निजी गनमैन संजीत भी घायल हुए थे।

सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, हत्या की साजिश यूके में बैठे गैंगस्टर नंदू ने रची थी। उसने फर्जी आधार कार्ड और GPS ट्रैकर का इस्तेमाल कर नफे सिंह की कार की लोकेशन शूटरों तक भेजी थी।

आरोपों की धाराएं

विशेष अदालत ने सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 34 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 व 27 के तहत आरोप तय किए। इसके अलावा, धर्मेंद्र और अमित गुलिया पर धारा 109 (अपराध में सहायता) के तहत भी अलग से मामला दर्ज किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.