Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदाओं पर केंद्र को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं: जयराम ठाकुर

Mandi, Dharamveer

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आपदाओं को लेकर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैसे ही कोई आपदा आती है, कांग्रेस के नेता केंद्र सरकार को दोष देने लगते हैं। यह रवैया एक साजिश का हिस्सा लगता है।

पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि बार-बार यह कहा जा रहा है कि केंद्र से कुछ नहीं मिल रहा, जबकि केंद्र ने जो पैसा दिया है, उसका हिसाब तक प्रदेश सरकार नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश सरकार को चुना है, इसलिए पहला दायित्व उसका ही बनता है। जहां 500 करोड़ का नुकसान हुआ है वहां सिर्फ एक करोड़ की राहत देना जनता के साथ धोखा है।

अवैध कटान पर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दे सरकार

ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अवैध कटान पर संज्ञान लिया है, ऐसे में प्रदेश सरकार को तुरंत अपना पक्ष रखना चाहिए। यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार की आपदा में जंगलों का बह जाना बड़ा सवाल है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मणिमहेश यात्रा में लापरवाही का आरोप

पूर्व सीएम ने कहा कि चंबा की मणिमहेश यात्रा के दौरान सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया साफ दिखा। यात्रियों को भेजने से लेकर उन्हें सुरक्षित लौटाने तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। कई लोगों को 100 किमी का पैदल सफर करना पड़ा और अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा बड़ी है लेकिन प्रदेश सरकार अपनी भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.