Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जतोग कैंट में जनता का आक्रोश, हाउस टैक्स वृद्धि और बदहाल सड़क पर उठी आवाज

Shimla, 5 September

 जतोग कैंट शहर में आज आम जनता का आक्रोश खुलकर सामने आया। सैकड़ों लोगों ने आक्रोश रैली निकालकर कैंट बोर्ड जतोग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रैली में पूर्व प्रधान प्यारे मोहन,पूर्व प्रधान कमल गुप्ता,पूर्व प्रधान निर्मल गर्ग, मनोनीत सदस्य राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान कमल गुप्ता ने कहा कि कैंट बोर्ड ने आम जनता पर हाउस टैक्स में बेतहाशा वृद्धि कर दी है, जिससे लोगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी कर-स्लैब के मनमाने ढंग से 100 प्रतिशत से लेकर 1000 प्रतिशत तक टैक्स बढ़ा दिया गया है। इससे मध्यम और निम्नवर्गीय परिवार गंभीर संकट में हैं।

आक्रोशित जनता ने केवल टैक्स वृद्धि ही नहीं बल्कि विकास कार्यों की लचर स्थिति पर भी सवाल खड़े किए। विशेषकर शमशान घाट की सड़क, जो आठ वर्ष पूर्व बनाई गई थी, उसकी आज तक मरम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क अधूरी छोड़ दी गई थी और अब हालत यह है कि उस पर चलना-फिरना बेहद कठिन हो गया है। राहगीरों को गिरते-पड़ते उस रास्ते से गुजरना पड़ता है। पहले यह मार्ग सुगम था, लेकिन अब जर्जर हालात में है।

जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कैंट बोर्ड ‘तानाशाही’ तरीके से काम कर रहा है और विकास कार्यों में घोटाले की आशंका स्पष्ट झलकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो विरोध और उग्र रूप ले सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.