जालंधर | पंजाब सरकार ने शनिवार, 6 सितंबर 2025 को जिले में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। यह आदेश डिप्टी कमिश्नर जालंधर द्वारा जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह छुट्टी श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज जी के वार्षिक मेले के अवसर पर घोषित की गई है। सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, कॉरपोरेशनों और शैक्षिक संस्थानों में यह आदेश लागू रहेगा।
डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छुट्टी के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए और नागरिकों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।