Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सात दिन से बालीचौकी अंधेरे में, न बिजली न पानी, संचार भी ठप

Mandi, Dharamveer

बालीचौकी उपमंडल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बीते सात दिनों से यहां न बिजली है, न पानी और न ही संचार सुविधा। बारिश के बाद से क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह से कट गया था। हालांकि सड़क सुविधा किसी हद तक बहाल कर दी गई है, लेकिन बिजली और नेटवर्क अभी भी ठप पड़े हैं।

राशन की कमी से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासन से तुरंत राहत की मांग

बालीचौकी निवासी दुनी चंद भारद्वाज और कौर सिंह ने औट पहुंचकर मोबाइल चार्ज करने के बाद पत्रकारों से अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि लोग बरसात का पानी या प्राकृतिक स्रोतों से पानी पीने को मजबूर हैं। कई घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और कई गिरने की कगार पर हैं।ग्रामीणों का कहना है कि राशन की भी किल्लत शुरू हो गई है। संचार सुविधा न होने से लोग अपनी समस्याएं बताने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर उपमंडल मुख्यालय तक पहुंचने को मजबूर हैं।

प्रभावितों की गुहार

  • बिजली और संचार सेवाएं जल्द बहाल हों
  • राशन व पेयजल की व्यवस्था तत्काल की जाए
  • राहत कार्यों में तेजी लाई जाए

प्रशासन का दावा

इस बीच एडीएम मंडी डा. मदन कुमार ने कहा कि सेवाओं की बहाली के लिए प्रशासन और विभागों की टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली और संचार सेवाएं जल्द ही चालू कर दी जाएंगी। राशन की कमी न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर सोहना को जाम से राहत दिलाने की तैयारी, विधायक तेजपाल तंवर ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

Summer express, सोहना। दिवाली के त्योहार पर शहरवासियों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से बचाने के लिए सोहना में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक तेजपाल तंवर ने पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर :15 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर हरियाणा के मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और संभावित...

फरीदाबाद से पंजाब ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार, आईएसआई और शहजाद भट्टी से जुड़े तार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में वांछित आरोपी कुलवंत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके कथित...

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, दंपती और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर

Summer express, गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव धुनेला और लोहटकी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वाहन बस के पिछले हिस्से...

पलवल के 14 गांवों में कैंसर के 122 सक्रिय मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा

Summer express, पलवल। जिले में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। अभियान के तहत अब तक जिन 14 गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की गई है, वहां कैंसर के 122...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.