Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का लिया जायजा

Hamirpur, Arvind

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खैरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और चबूतरा गांव में भूस्खलन से बेघर हुए परिवारों से मुलाकात की। सीएम ने प्रशासन को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। “हम हर उजड़ा घर बसाएंगे और हर पीड़ित तक राहत पहुंचाएंगे,” उन्होंने आश्वासन दिया।

विपक्ष पर निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं को धरातल पर आकर वास्तविकता देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीडीएनए (Post Disaster Needs Assessment) फंड का अपना 25% शेयर दे रही है और उससे कहीं अधिक खर्च कर रही है।

बादल फटने पर वैज्ञानिक जांच

सीएम ने बताया कि इस मानसून सीजन में हिमाचल में बादल फटने की 50 से अधिक घटनाएं हुई हैं। खास बात यह है कि ये घटनाएं नदी-नालों में नहीं, बल्कि पहाड़ी जंगलों में हुई हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक टीम इन घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है। “क्लाइमेट चेंज के चलते भविष्य में और अधिक खतरे की आशंका है,” सीएम ने कहा।

मणिमहेश यात्रियों को सुरक्षित निकाला

मुख्यमंत्री ने बताया कि मणिमहेश में फंसे करीब 16 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर और एचआरटीसी बसों की मदद ली गई। श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

बागवानों को राहत का आश्वासन

बरसात से बागवानों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब को मंडियों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मौसम साफ होते ही मार्गों को बहाल कर बागवानों को राहत दी जाएगी। किन्नौर, शिमला समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी सरकार के नुमाइंदे लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा

सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। मौसम अनुकूल रहा तो प्रधानमंत्री को आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी और रिलीफ फंड को समय पर जारी करने का आग्रह किया जाएगा।

जीएसटी संशोधन पर नई नीति

जीएसटी संशोधन से राज्य को हो रहे वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नई नीति तैयार कर रही है ताकि आम जनता पर इसका असर न पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.