Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉ. विनिता अरोड़ा हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों की फांसी उम्रकैद में बदली

Summer express , कैथल, हरियाणा। सेक्टर-13 में डॉ. विनिता अरोड़ा की हत्या और लूटपाट के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए चार दोषियों की फांसी की सजा को 30 साल के कठोर कारावास में बदल दिया है। वहीं, मामले में दोषी ठहराई गई पूर्व नौकरानी पूनम को बरी कर दिया गया है। यह वारदात 9 जनवरी 2023 को हुई थी।

जस्टिस विनोद एस. भारद्वाज और जस्टिस रविंदर मलिक की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह निर्णय सुनाया। अदालत ने दोषियों की उम्र, सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि, जेल में उनके आचरण तथा सुधार की संभावनाओं पर विचार करते हुए फांसी की सजा के स्थान पर 30 वर्ष के कठोर कारावास को उचित माना।

इस मामले में स्थानीय अदालत ने 15 दिसंबर को विक्रमजीत उर्फ बिट्टू, सुनील कुमार, मनीष कुमार, विक्रम उर्फ विक्की और पूनम को दोषी ठहराया था। इसके बाद 20 दिसंबर को पांचों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। अब हाईकोर्ट ने चार दोषियों की सजा में बदलाव करते हुए पूर्व नौकरानी को बरी करने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. अतुल अरोड़ा की पत्नी डॉ. विनिता अरोड़ा को घर पर केक बनाने का शौक था और वह इसके ऑर्डर भी लेती थीं। इसी काम के बहाने आरोपी घर की ऊपरी मंजिल तक पहुंचे थे। वहां उन्होंने डॉ. विनिता के सास-ससुर को बंधक बना लिया और वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों ने डॉ. अतुल अरोड़ा को भी बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया था और उन्हें एक कमरे में बंद करके फरार हो गए थे। जाते समय आरोपी घर से लाखों रुपये के आभूषण भी ले गए थे। मामले में हत्या और लूटपाट की गंभीरता को देखते हुए निचली अदालत ने दोषियों को मृत्युदंड सुनाया था, जिस पर हाईकोर्ट ने अब संशोधित फैसला दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जहरमुक्त भोजन के लिए प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान: राज्यपाल आचार्य देवव्रत

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक खादों और अन्य रसायनों के अत्यधिक इस्तेमाल से जमीन की उर्वरक क्षमता प्रभावित हो रही है। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़...

डॉ. विनिता अरोड़ा हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों की फांसी उम्रकैद में बदली

Summer express , कैथल, हरियाणा। सेक्टर-13 में डॉ. विनिता अरोड़ा की हत्या और लूटपाट के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए चार दोषियों की फांसी की सजा को 30 साल के कठोर कारावास में बदल दिया है। वहीं, मामले में दोषी ठहराई गई पूर्व नौकरानी पूनम को बरी कर दिया...

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.