Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देर आए, दुरुस्त आए, PM मोदी के प्रस्तावित दौरे पद बोले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Shimla, Sanju

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के पास उनका संभावित दौरा आ चुका है।  हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा कि दो सालों से हिमाचल में आपदा आ रही है। पहले भी आपदा आने में पीएम मोदी  हिमाचल नहीं आए। अब यह अच्छी बात है कि अब वे हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाक़े का दौरा करने के लिए आ रहे हैं।

हिमाचल को करे आपदा राज्य घोषित

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं।ऐसे में उन्हें यहां आना चाहिए । उन्होंने केंद्र सरकार से मांग उठायी है कि हिमाचल प्रदेश में आयी आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अक्टूबर में संभव

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अक्टूबर महीने में हो सकता है। वीरभद्र सिंह के बेटे और हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश अभी आपदा से जूझ रहा है। स्थिति सामान्य होने के बाद कांग्रेस आलाकमान से इस बात की जाएगी। इसके बाद अक्टूबर महीने में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण हो सकता है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हमेशा ही हिमाचल प्रदेश के लोगों की भावनाओं के अनुरूप काम करते थे। ऐसे में जब आपदा के बीच राज्य के लोगों की आंखों में आंसू हो, तो उनकी प्रतिमा का अनावरण करना उचित नहीं होगा।

धार्मिक स्थलों पर भीड़ और कचरे से बढ़ी चिंता

हिमाचल प्रदेश की धार्मिक स्थलों पर धर्म से हटकर पर्यटन को दिया जा रहा बढ़ावा सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस पर चिंता ज़ाहिर की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमें पर्यटन स्थलों पर धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ सीमित करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में निकाला जा रहा टनों कूड़ा परेशानी बन चुका है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में सरकार से बात करेंगे और कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर निर्णायक क़दम उठाए जाएंगे।

सड़कें खोलने का काम जारी, अवैध डंपिंग पर सख्ती

 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बारिश से अब कुछ राहत मिली है और सड़कों को खोलने का काम लगातार जारी है। वर्तमान में 1250 सड़कें बंद हैं और उन्हें जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी मौके पर तैनात हैं और सड़कें खोलने में जुटे हुए हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अवैध डंपिंग पर विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर उचित ड्रेनेज व्यवस्था न होने के कारण परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी न निभाने वाले कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पहाड़ों और पेड़ों का कटान कम से कम करने के निर्देश दिए गए हैं और अब फोरलेन हाईवे में ज्यादा से ज्यादा टनलिंग करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को बचाने के प्रयास जारी हैं और पहाड़ों पर बने धार्मिक स्थलों पर टनों कूड़ा फैंका जा रहा है, जो देवभूमि के लिए चिंता का विषय है। धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.