Facebook-f Youtube X-twitter

भारी बारिश से राजस्थान बेहाल, IMD ने 13 जिलों को किया अलर्ट

जयपुर | राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है। बीते 24 घंटों से लगातार हो रही तेज़ बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर पानी भर गया, यातायात बाधित हुआ और स्कूलों तक पर असर पड़ा।

सबसे ज्यादा असर दक्षिण और पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिला है। जालोर, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा, उदयपुर और डूंगरपुर में हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। कई नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

IMD का अलर्ट: अगले 24 घंटे चुनौतीपूर्ण

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें सिरोही, जालोर, बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर जैसे जिले रेड और ऑरेंज अलर्ट पर हैं। वहीं पाली, जोधपुर, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

स्कूलों में छुट्टी, स्टाफ रहेगा मौजूद

भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सिरोही, जालोर, जैसलमेर, बाड़मेर, डूंगरपुर, बालोतरा, बांसवाड़ा, सलूम्बर और उदयपुर (नगरीय क्षेत्र को छोड़कर) में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है। हालांकि, शिक्षण संस्थानों का स्टाफ उपस्थित रहेगा।

चौंकाने वाले बारिश के आंकड़े

पिछले 24 घंटे में कई क्षेत्रों में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई:

  • सांचौर – 8 इंच
  • माउंट आबू – 6 इंच
  • जालोर – 66 मिमी
  • अजमेर – 61 मिमी
  • डबोक – 52 मिमी
  • संगरिया – 57 मिमी

मौसम विभाग ने बताया कारण

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण राजस्थान के ऊपर बना वेल मार्क लो-प्रेशर सिस्टम अब अवदाब (Depression) में बदल गया है। यह सिस्टम गुजरात और राजस्थान की सीमा पर सक्रिय है और यही भारी बारिश की मुख्य वजह है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.