Facebook-f Youtube X-twitter

सोसायटी में विवाद हिंसक, सुरक्षा गार्ड को आई चोट

फरीदाबाद | प्रिंसेस पार्क सोसायटी में एक विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक महिला सुरक्षा गार्ड घायल हो गई। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले का पूरा विवरण

जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी निवासी पूनम सोसायटी में सुरक्षा गार्ड हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे वह सोसायटी के मुख्य गेट पर ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान सेक्टर-17 निवासी विपुल चौहान अपनी पत्नी त्रिवेणी के साथ गेट पर पहुंचे। गेट पास और एंट्री प्रक्रिया के बारे में पूछताछ के दौरान दोनों गार्ड से बहस करने लगे।

इस बीच सोसायटी की निवासी दिव्या नायक और सुनीता भी घटनास्थल पर आईं और विपुल-त्रिवेणी को जबरदस्ती अंदर ले जाने लगीं। शिकायत के अनुसार, जब सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप किया, तो विपुल ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और त्रिवेणी ने गेट पर पड़े पेचकस से सुरक्षा गार्ड की जांघ में चोट कर दी। गार्ड को तुरंत सोसायटी के लोग संभालकर पुलिस को सूचना दी।

दूसरी ओर, आरोपी पक्ष की महिला दिव्या नायक ने दावा किया कि उन्होंने अपनी मित्र त्रिवेणी और उसके पति को कुछ काम के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि गार्ड ने विपुल को अंदर जाने नहीं दिया, जिसके बाद दोनों महिलाओं ने मिलकर त्रिवेणी को गिरा दिया। विपुल केवल पत्नी को बचाने के लिए बीच में आया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षा गार्ड और आरोपियों के बीच हाथापाई हो रही है। वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड महिला को पकड़कर गिराते हुए नजर आती है, जबकि दूसरी ओर गार्ड पर भी हमला किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

खेड़ीपुल थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने विपुल चौहान, उसकी पत्नी त्रिवेणी और सोसायटी निवासी दिव्या नायक के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और चोट पहुंचाने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस वीडियो और गवाहों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.