Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी 9 सितंबर को पंजाब बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

पटियाला | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे ताकि राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया जा सके। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बेघर लोगों और किसानों से सीधे बातचीत करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और राहत तथा पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश से हवाई मार्ग के जरिए पठानकोट पहुंचेंगे। पठानकोट में ही वे राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इससे पहले दो केंद्रीय टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर चुकी हैं और अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगी। प्रधानमंत्री प्रभावित क्षेत्रों में अवैध रेत खनन और नदी तटों की स्थिति का भी जायजा लेंगे, जिससे बाढ़ का नुकसान बढ़ा।

भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर गंभीरता से नजर रख रहे हैं और राज्य सरकार को पूर्ण केंद्रीय सहायता का आश्वासन दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने 60,000 करोड़ रुपये की लंबित केंद्रीय सहायता जारी करने और राहत नियमों में आवश्यक बदलाव की मांग की है। मोदी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हर संभव राहत और भुगतान के लिए तुरंत कार्रवाई करेगी।

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे राहत पैकेज में बाढ़ पीड़ितों को तत्काल वित्तीय सहायता, किसानों की कर्जमाफी, घरों का पुनर्निर्माण, बिजली और सड़क मरम्मत समेत अन्य आवश्यक योजनाएं शामिल होंगी। अभी पूरी योजना का विवरण सामने नहीं आया है, लेकिन मोदी सरकार पंजाब को मदद देने के लिए बड़ा राहत पैकेज जारी करने पर विचार कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.