Hamirpur, Arvind
प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में कर्मचारियों का पे स्केल घटाने को लेकर जारी अधिसूचना का विरोध तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में आज डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन ने भी नाराज़गी जताते हुए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री व वित्त सचिव को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि पे स्केल कटौती से उनका वेतन हर महीने हजारों रुपये कम हो जाएगा, जिससे परिवार पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ेगा। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस अधिसूचना को तुरंत रद्द किया जाए।उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों का ज्ञापन सरकार को भेजा जा रहा है। इस पर अंतिम निर्णय प्रदेश सरकार ही लेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग को संबंधित विभाग तक पहुंचा दिया गया है।