Dharamshala, Rahul
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बरसात से मची तबाही का जायज़ा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। वे दोपहर करीब 1:30 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश में हुए नुकसान के आकलन को लेकर मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे।पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पूरे इलाके को नो-ड्रोन ज़ोन घोषित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में करीब 300 जवान और अधिकारी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे और हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जाएगी।पीएम के आगमन के चलते कांगड़ा एयरपोर्ट पर कुछ नियमित उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। आज एयरपोर्ट से केवल चार उड़ानें ही संचालित होंगी।
राज्य में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जगहों पर सड़कें, पुल और घरों को नुकसान पहुँचा है। प्रधानमंत्री का यह दौरा आपदा से निपटने और राहत कार्यों की समीक्षा के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।