Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा

Dharamshala, 10 September

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 9 सितंबर  को हिमाचल प्रदेश का दौरा कर बाढ़, भारी वर्षा और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने चंबा, भरमौर, कांगड़ा और अन्य प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद कांगड़ा में उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा तथा क्षति का आकलन किया गया।

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। साथ ही, एसडीआरएफ और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों की जियोटैगिंग और राष्ट्रीय राजमार्गों के जीर्णोद्धार जैसे कदमों की भी घोषणा की।उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों और बिजली कनेक्शन से वंचित कृषकों को विशेष सहायता दी जाएगी। शिक्षा व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए क्षतिग्रस्त स्कूलों की जियोटैगिंग कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जल प्रबंधन को सुधारने के लिए वर्षा जल संचयन और पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन के राहत कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अंतर-मंत्रालयी दल की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता की समीक्षा करेगी.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.