Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के लिए अतिरिक्त सहायता की मांग, मुख्यमंत्री ने पीएम के सामने रखे मुद्दे

Dharamshala, 10 September

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायज़ा लिया और कांगड़ा हवाई अड्डे पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमित संसाधनों से राहत कार्य चला रही है, लेकिन प्रभावी पुनर्वास और सहायता के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की ज़रूरत है।

मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण अधिनियम में छूट की मांग की ताकि प्रभावित परिवारों को पुनर्वासित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की 68% भूमि वन क्षेत्र के अंतर्गत होने से पुनर्वास कार्य में दिक़्क़तें आती हैं।सुक्खू ने प्रधानमंत्री से दो प्रतिशत अतिरिक्त उधार सीमा की अनुमति देने की मांग की, ताकि प्रभावितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा में क्षतिग्रस्त परियोजनाओं के पुनर्निर्माण में अधिक लागत आती है, लेकिन मौजूदा मानक इस वास्तविकता को नहीं दर्शाते। जलविद्युत परियोजनाओं के लंबे समय तक बंद रहने की समस्या पर भी उन्होंने चिंता जताई और इसके आकलन में बदलाव का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्र से विकासात्मक परियोजनाओं में सहयोग, जलविद्युत उत्पादन से मुफ़्त रॉयल्टी, और 40 साल पूरे कर चुकी केंद्रीय परियोजनाओं को राज्य को हस्तांतरित करने की पुरानी मांग दोहराई। इसके अलावा, उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार, ऑल वेदर सुरंगों के निर्माण और वैकल्पिक पर्वतीय मार्गों के विकास की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और कंगना रणौत सहित वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केरल में पेट्रोल पंप से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस :20 यात्री घायल, हादसा CCTV में कैद

summer express , एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग...

डेराबस्सी में 18 वर्षीय युवक पर धारदार हथियारों से हमला: दोनों हाथों की उंगलियां कटीं, PGI रेफर

Summer express , डेराबस्सी । डेराबस्सी में रात एक 18 वर्षीय युवक पर मोटरसाइकिल सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एसएस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास पंजाब फैशन रेडीमेड शॉप पर काम करने वाले आदिल खान पुत्र सलीम खान को हमले में सिर और दोनों हाथों पर गंभीर...

स्मार्ट मीटर को लेकर हमीरपुर में बढ़ा विवाद, कनेक्शन काटे जाने पर उपभोक्ताओं का विरोध

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हमीरपुर शहर में विवाद गहराता जा रहा है। शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार किए जाने के बाद विद्युत बोर्ड की ओर से उनके बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है। कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.