Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेरा बस्सी : DSP बिक्रमजीत बराड़ को जान से मारने की धमकी

डेरा बस्सी  | पंजाब पुलिस के DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ को गैंगस्टरों की ओर से गंभीर धमकी मिली है। धमकी वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिसमें गैंगस्टर खुद को मान घनश्यामपुरिया गिरोह से जोड़ते हुए DSP बराड़ को जान से मारने की बात कह रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, वीडियो में गैंगस्टर ने DSP बराड़ के खिलाफ पिछले एनकाउंटर का बदला लेने की धमकी दी है। वीडियो में यह भी कहा गया कि विक्की गौंडर के साथ हुई कार्रवाई का बदला लेने के लिए वह जल्द ही पंजाब आएगा और DSP से आमने-सामने मिलेगा।

DSP बराड़ पहले भी कई बार गैंगस्टरों की धमकियों का सामना कर चुके हैं। हाल ही में गोल्डी बराड़ के मामले में उनका ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि वे बिना डर के गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे।

इस मामले पर DSP बराड़ ने पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और कानून के मुताबिक आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धमकियों से उनका हौसला नहीं टूटेगा और वह कानून के दायरे में रहते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.