बटाला | कलानौर में किरण नदी के किनारे एक युवक के पानी में डूबने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना मिलते ही युवक के परिवार ने पुलिस थाना कलानौर को जानकारी दी। पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह नदी में डूब चुका था।
इसके बाद पुलिस ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.) की टीम को सूचित किया। एन.डी.आर.एफ. की टीम ने नौकाओं और गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया। रात 7 बजे तक युवक का कोई पता नहीं चला। करीब चार घंटे बीत जाने के बाद भी उसकी तलाश जारी रही, जिससे परिवार में गहरा शोक छाया हुआ है।
परिवार ने बताया कि युवक की शादी मात्र 10-11 दिन पहले हुई थी। पुलिस अधिकारी चंचल सिंह ने कहा कि एन.डी.आर.एफ. की टीम लगातार युवक को ढूंढ़ने में जुटी हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाए