10 september, 2025
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में होने जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन एक बार फिर कप्तान की भूमिका निभाती दिखेंगी।
दिलचस्प बात यह है कि इस बार टीम में कई युवा चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि पिछले विश्व कप की चैंपियन खिलाड़ी फ्लोरा जोंस को टीम में जगह नहीं मिल पाई है।
नई प्रतिभाओं को मौका
न्यूजीलैंड की टीम में 22 वर्षीय फ्लोरा डेवोनशायर को शामिल किया गया है, जो बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज हैं। वे अब तक कोई वनडे मैच नहीं खेली हैं।
इसके अलावा बेला जेम्स, पॉली इंग्लिस और ब्री इलिंग को भी पहली बार वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनाया गया है। इन युवा खिलाड़ियों के पास अनुभव कम है, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।
न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला
न्यूजीलैंड की टीम 13 सितंबर को यूएई के लिए रवाना होगी, जहां वे इंग्लैंड के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेलेंगी।
वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।
न्यूजीलैंड टीम (वर्ल्ड कप 2025)
- सोफी डिवाइन (कप्तान)
- सूजी बेट्स
- फ्लोरा डेवोनशायर
- इजी गेज
- मैडी ग्रीन
- ईडन कार्सन
- ब्रुक हॉलिडे
- बेला जेम्स
- ब्री इलिंग
- रोजमेरी मैयर
- पॉली इंग्लिस
- जेस केर
- ली ताहुहु
- अमेलिया केर
- जॉर्जिया प्लिमर