Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के दो युवक यूक्रेन में फंसे, युद्ध में भेजे जाने का खतरा

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव कुम्हारिया के दो युवक यूक्रेन में गंभीर हालात में फंसे हुए हैं। आरोप है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर रशियन आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर वहां ले जाया गया। अब दोनों ने वॉट्सऐप कॉल के जरिए परिवार से मदद की गुहार लगाई है। युवकों ने आशंका जताई है कि उन्हें जल्द ही युद्ध के मोर्चे पर भेजा जा सकता है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के अंकित जांगड़ा (23) और विजय पूनियां (25) स्टडी वीजा पर रूस गए थे। अंकित इस साल फरवरी में मॉस्को में भाषा कोर्स करने पहुंचा था, जबकि विजय इससे पहले भी रूस जा चुका था और हाल ही में दोबारा वहां गया। बताया जा रहा है कि रूस में दोनों एक महिला के संपर्क में आए, जिसने उन्हें लालच दिया कि 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद 20 लाख रुपये और हर महीने लाखों की सैलरी मिलेगी।

परिवार का कहना है कि युवकों को तीन-तीन के बैच में बांटा गया है और जिनमें अंकित और विजय शामिल हैं, उस बैच के कुछ युवकों की मौत भी हो चुकी है। जब परिवार ने उस महिला से संपर्क करना चाहा तो उसने ठंडे लहजे में कह दिया कि वे “मर चुके हैं” और फिर फोन नंबर ब्लॉक कर दिया।

अंकित के भाई रघुवीर जांगड़ा ने बताया कि दोनों को रूस सीमा से करीब 300 किलोमीटर दूर यूक्रेन के सोलीडेव इलाके के जंगलों में रखा गया है। वहां से उन्हें किसी भी वक्त युद्ध के लिए आगे भेजा जा सकता है। इस घटनाक्रम के बाद परिजन ग्रामीणों के साथ डीसी विवेक भारती से मिले और सांसदों व नेताओं से बेटों की सुरक्षित वापसी की अपील की। परिवारों ने कहा कि यदि तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो युवकों की जान खतरे में पड़ सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.