Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजकीय सम्मान के साथ शहीद सिंधू को दी गई अंतिम विदाई

कैथल | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए कैथल जिले के गांव रोहेड़ा निवासी वीर जवान नरेंद्र सिंधू का बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। हर गली, चौपाल और रास्ते पर लोगों का हुजूम उमड़ आया। चारों ओर “भारत माता की जय” और “नरेंद्र सिंधू अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव रोहेड़ा ही नहीं बल्कि आसपास के कस्बों और गांवों से हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग फूल अर्पित कर शहीद को नमन करते दिखे। सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने वीर साथी को सलामी दी।

सरकार की ओर से मदद का ऐलान

कैथल एसडीएम अजय कुमार ने मौके पर बताया कि हरियाणा सरकार ने शहीद परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गांव के सरकारी स्कूल का नाम बदलकर शहीद नरेंद्र सिंधू के नाम पर रखने की घोषणा की है। अधिकारियों और नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

गर्व और गम में डूबा गांव

अंत्येष्टि के समय हर आंख नम थी, लेकिन शहीद की शहादत पर गर्व की भावना भी स्पष्ट झलक रही थी। सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने परिवार को सांत्वना दी। नेताओं ने कहा कि नरेंद्र सिंधू का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और उनका नाम सदैव अमर रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.