Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में मनाई जा रही विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी, जानें व्रत और पूजा का महत्व

10 September, 2025

आज पूरे देश में विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह तिथि 10 सितंबर दोपहर 3:37 बजे से प्रारंभ होकर 11 सितंबर दोपहर 12:45 बजे तक रहेगी। भक्त भगवान गणेश के अष्टविनायक स्वरूपों में से सातवें रूप विघ्नराज की विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गणपति बप्पा के विघ्नराज स्वरूप की उपासना करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है और भक्त पूरी श्रद्धा से व्रत और पूजन कर रहे हैं। माना जाता है कि विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से जीवन की बाधाएँ समाप्त होती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

चंद्रोदय का समय

आज संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय रात 8:06 बजे होगा। भक्त व्रत-पूजन के बाद चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर अपना व्रत पूर्ण करेंगे।

पूजा विधि

  • प्रातः स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • गंगाजल से घर के पूजा स्थल को शुद्ध करें और वेदी पर लाल कपड़ा बिछाएँ।
  • गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर व्रत का संकल्प लें।
  • अभिषेक कर घी का दीप जलाएँ और रोली, चंदन, दूर्वा व लाल फूल अर्पित करें।
  • लड्डू और मिठाई का भोग लगाएँ, मंत्रजप करें और व्रत कथा सुनें।
  • अंत में आरती कर चंद्रमा को अर्घ्य दें।

व्रत के प्रमुख मंत्र

  • ॐ गं गणपतये नमः
  • ॐ विघ्नराजाय नमः
  • प्रणम्य शिरसा देवां गौरीपुत्रं विनायकम्।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.