Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेपाल में खून-खराबा, PM ओली के भागने की चर्चा तेज

काठमांडू। नेपाल इस समय गंभीर राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रतिबंध और लगातार हो रहे हिंसक प्रदर्शनों ने हालात को और बिगाड़ दिया है। इन झड़पों में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पीएम ओली ने दिया इस्तीफा, लोकेशन गुप्त

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार (9 सितंबर) को इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इस समय वह कहां हैं इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वे दुबई भाग सकते हैं, जबकि मीडिया सूत्रों का कहना है कि वे फिलहाल काठमांडू के किसी सुरक्षित घर (सेफ हाउस) में छिपे हुए हैं।

त्रिभुवन एयरपोर्ट को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है और देश की कमान सेना के हाथों में है। राजधानी की सड़कों पर सेना गश्त कर रही है।

प्रदर्शनकारियों का गुस्सा: आगजनी और तोड़फोड़

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। कुछ मंत्रियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जाने की खबरें सामने आईं। पूर्व पीएम ओली का भक्तपुर स्थित घर भी आगजनी की चपेट में आ गया, हालांकि ओली और उनका परिवार समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया।

धार्मिक स्थल बंद, कर्फ्यू लागू

हिंसक माहौल को देखते हुए नेपाल के पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर को भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। राजधानी काठमांडू में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है और बुधवार सुबह शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.