Facebook-f Youtube X-twitter

जल्द आएगा नया टॉक शो – “टू मच विद काजोल एंड टि्वंकल”

10 September, 2025

अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने नए टॉक शो “ओप्पो प्रेज़ेंट्स टू मच विद काजोल एंड टि्वंकल” की घोषणा कर दी है। कोहलर और कल्याण ज्वैलर्स द्वारा को-प्रेज़ेंट किया जा रहा यह शो 25 सितंबर को ग्लोबली प्रीमियर होगा। हर गुरुवार दर्शकों को इसका एक नया एपिसोड देखने को मिलेगा।

यह प्राइम वीडियो का नया अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल शो है, जिसमें पहली बार काजोल और टि्वंकल खन्ना एक साथ होस्ट के रूप में नजर आएंगी। शो को बनिजे एशिया ने प्रोड्यूस किया है। काजोल की चार्मिंग एनर्जी और टि्वंकल खन्ना की सिग्नेचर ह्यूमर स्टाइल इस शो को खास बनाने वाले हैं।प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर निखिल माधोक ने कहा कि “टू मच विद काजोल एंड टि्वंकल” महज़ एक साधारण सेलिब्रिटी चैट शो नहीं होगा। इसमें दर्शकों को मिलेगा दिलचस्प गेस्ट लाइनअप, ढेर सारी हाज़िरजवाबी, ईमानदार खुलासे और मजेदार पल। दोनों होस्ट्स की बेबाकी और स्पॉन्टेनियस अंदाज़ हर बातचीत को और आकर्षक बना देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुणे यूनिट में उत्पीड़न आरोपों पर Infosys की सफाई, जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

Summer express, नई दिल्ली। इन्फोसिस ने पुणे स्थित अपनी बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) यूनिट में कार्यस्थल पर उत्पीड़न से जुड़े सोशल मीडिया आरोपों पर औपचारिक प्रतिक्रिया दी है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र का आईटी सेक्टर पहले से ही कार्यस्थल सुरक्षा और व्यवहार को लेकर जांच के दायरे में है। न्यूज...

राजपुरा के तीन स्कूलों को बम धमकी, साइबर जांच शुरू

Summer express , राजपुरा। पंजाब के राजपुरा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए और सभी स्कूलों को खाली कराकर बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। धमकी जिन स्कूलों...

मोहड़ा के पास कंटेनर–बाइक टक्कर के बाद भीषण आग, बाइक सवार घायल

Summer express, मोहड़ा  | मोहड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 9:30 बजे कंटेनर और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों वाहनों को...

सोनीपत में फानों की आग बुझाते किसान की मौत, 9 एकड़ फसल राख

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ककरोई में गेहूं के फानों (फसल अवशेष) में लगी आग बुझाने के प्रयास में एक 65 वर्षीय किसान की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किसान उमेद सिंह दहिया आग को अपने खेत से आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी वे आग की चपेट में...

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.