Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में 11वीं “इन्स एंड आउट” प्रदर्शनी: निर्माण क्षेत्र की नई तकनीकों पर होगा फोकस

Chandigarh, 10 September

निर्माण उद्योग में नई तकनीकों और नवाचारों के प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) 12 से 15 सितंबर तक चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 11वीं चार दिवसीय “इन्स एंड आउट” प्रदर्शनी आयोजित करने जा रहा है। इस आयोजन में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एमएसएमई मंत्रालय, चंडीगढ़ बिजली वितरण लिमिटेड और नेटवर्क ऑफ पीपल फॉर कंस्ट्रक्शन सहयोगी संस्थान होंगे।

पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष मधुसूदन विज ने बताया कि प्रदर्शनी में 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें आधुनिक निर्माण सामग्री और उन्नत निर्माण समाधानों को प्रदर्शित किया जाएगा।प्रदर्शनी का उद्घाटन 12 सितंबर को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ, अध्यक्ष मधुसूदन विज और सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।उद्घाटन सत्र के बाद शहरी नियोजन और अवसंरचना विकास पर एक संगोष्ठी होगी।

  • 13 सितंबर को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीपीडीएल, क्रेस्ट, पेडा और हरेडा के अधिकारी भाग लेंगे।
  • 14 सितंबर को समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू मुख्य अतिथि होंगे।

चार दिवसीय प्रदर्शनी में विषय-विशेषज्ञ आधुनिक निर्माण तकनीक, अग्नि सुरक्षा, रियल एस्टेट, इंटीरियर डेकोरेशन और सुरक्षा समाधान जैसे विषयों पर सेमिनार आयोजित करेंगे।यह प्रदर्शनी ट्राइसिटी क्षेत्र के सभी निवासियों के लिए खुली रहेगी। आयोजकों ने बताया कि पिछले एक दशक से यह आयोजन लोगों को निर्माण क्षेत्र की नवीनतम प्रौद्योगिकियों और शोध के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराता आ रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.