नारनौल | नारनौल के गोद गांव में एक स्कूल वैन और मारुति कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 12 छात्राएं घायल हो गईं। घटना भाखरी गांव के फ्लाईओवर के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, घायल छात्राएं कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वैन में डोहर खुर्द और डोहर कला से स्कूल जा रही थीं। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी घायल छात्राओं को नागरिक अस्पताल, नारनौल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन और स्कूल स्टाफ अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वैन व कार के ड्राइवर से पूछताछ की जाएगी।