Facebook-f Youtube X-twitter

नेपाल में जेल से 15,000 कैदी फरार, देशभर में कर्फ्यू लागू

काठमांडू | नेपाल में Gen-Z आंदोलन और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच जेल ब्रेक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गुरुवार को रामेछाप जिला जेल में कैदियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान आंतरिक ताले तोड़े गए और मुख्य दरवाजे को जबरन खोलने का प्रयास किया गया। हालात बिगड़ने पर नेपाली सेना ने गोलीबारी की, जिसमें करीब 12 से 13 कैदी घायल हो गए।

रामेछाप के मुख्य जिलाधिकारी श्याम कृष्ण थापा ने पुष्टि की कि सभी कैदियों को दोबारा काबू में कर लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है। इस जेल में 800 से अधिक कैदी बंद हैं।

भारत में भी पकड़े जा रहे फरार कैदी

नेपाल से भागने वाले कई कैदी भारत की ओर भाग निकले। भारतीय सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अब तक 35 कैदियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें—

  • उत्तर प्रदेश: 22 कैदी
  • बिहार: 10 कैदी
  • पश्चिम बंगाल: 3 कैदी

अधिकारियों का कहना है कि पकड़े जाने वाले कैदियों की संख्या और बढ़ सकती है।

नेपाल में लगातार जेल ब्रेक की घटनाएं

काठमांडू पोस्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में नेपाल के इतिहास की सबसे बड़ी जेल ब्रेक घटनाएं दर्ज हुई हैं। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, देशभर की 25 से अधिक जेलों से 15,000 से ज्यादा कैदी फरार हुए। इनमें से कुछ ने स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि बाकी को सेना और पुलिस ने पकड़ लिया। सुरक्षा को देखते हुए जेलों में अतिरिक्त पुलिस और सेना की तैनाती की गई है।

राजनीतिक संकट और Gen-Z आंदोलन

नेपाल में हाल ही में सरकार ने 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके खिलाफ युवाओं ने जोरदार विरोध शुरू किया। इस आंदोलन के दौरान संसद भवन और सरकारी इमारतों में आगजनी हुई। हालात बिगड़ने पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया।

अब तक हुई झड़पों में 30 लोगों की मौत और 1,000 से अधिक घायल हो चुके हैं। काठमांडू सहित कई शहरों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.