Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कपिल देव का विश्वास – एशिया कप में चैंपियन बनेगी टीम इंडिया

11 September, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि मौजूदा भारतीय टीम शानदार क्रिकेट खेल रही है और यूएई के खिलाफ मिली जीत ने इसका सबूत भी दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया एशिया कप का खिताब जीतकर देश लौटेगी।

कपिल देव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया है और शानदार तरीके से जीत दर्ज की है। मुझे भरोसा है कि खिलाड़ी एशिया कप में चैंपियन बनकर लौटेंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर कपिल देव ने साफ कहा कि खिलाड़ियों का काम सिर्फ मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों को केवल खेल पर ध्यान देना चाहिए। बाकी राजनीतिक और कूटनीतिक फैसले सरकार के स्तर पर होते हैं।”इस बीच, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर देश में विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने पहलगाम आतंकी हमले का हवाला देते हुए इस मुकाबले पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना शहीदों और निर्दोष नागरिकों के बलिदान के प्रति असंवेदनशीलता होगी।

मनोज तिवारी जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस मुकाबले पर सवाल उठाए हैं। याद दिला दें कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।हालांकि भारत सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी। दोनों टीमें केवल आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में आमने-सामने उतरेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.