Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में अवैध मेडिकल डिवाइस पर छापेमारी, 1,050 इन्फ्यूजन पंप जब्त

Chandigarh, 11 September

मुख्य सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग व केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) बद्दी की टीम ने खूँडा लाहौरा स्थित एम/एस जे.डी.एस. इन्फोटेक पर संयुक्त छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने 1,050 आयातित इन्फ्यूजन पंप जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8 लाख आँकी गई है। जांच में पाया गया कि ये उपकरण बिना वैध आयात और बिक्री लाइसेंस के मंगाए गए थे। मामला अब केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन, नई दिल्ली को आगे की कार्यवाही हेतु भेजा गया है।गौरतलब है कि मेडिकल डिवाइस नियम, 2017 के तहत अब कई चिकित्सा उपकरणों के लिए अनिवार्य रूप से लाइसेंस या पंजीकरण लेना आवश्यक है। प्रशासन ने सभी हितधारकों को चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी प्रवर्तन कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा:पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट, जांच के बाद रवाना

Summer express, बेंगलुरु |बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमानन हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 उड़ान भरने से पहले पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल जांच के लिए वापस बे में लाया गया। जानकारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.