Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय, भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने 12 और 13 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

कहाँ होगी भारी बारिश

अधिकारियों के अनुसार गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी के शाहजहांपुर, सीतापुर, रामपुर, पीलीभीत, बरेली सहित अन्य क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

14 से 16 सितंबर तक मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि इस दौरान बिजली के खंभों, जलभराव वाले स्थानों और खुले इलाकों से दूर रहें। 14 से 16 सितंबर के बीच और भी भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी प्रकार सक्रिय रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पानीपत में हाईवे डिवाइडर की ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Summer express, पानीपत। शहर के थाना तहसील कैंप क्षेत्र में पीवीआर मॉल के सामने नेशनल हाईवे पर कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित होने से एक 30 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...

मनीषा को न्याय दिलाने की मांग पर आमरण अनशन को निकले पिता को पुलिस ने रोका

Summer express, भिवानी। भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा के पिता संजय अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उनका काफिला गांव कुडलवास के पास पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद क्षेत्र में...

फरीदाबाद में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के छह लोग घायल

Summer express, फरीदाबाद। जिले के छांयसा थाना क्षेत्र स्थित अरुआ गांव में एक मामूली मजाक ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलने से छह लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने...

आठवें वेतन आयोग और पेंशन मुद्दों पर रेल कर्मचारी यूनियन का संघर्ष जारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू), अंबाला मंडल कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (एआईआरएफ) एवं एनआरएमयू के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा और एनआरएमयू के केंद्रीय अध्यक्ष एस.के. त्यागी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने...

पूर्वोत्तर में बारिश का कहर, असम में 300 मीटर लंबा पुल बहा, अरुणाचल में तीन की मौत

Summer express, दिसपुर। पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़क और रेल संपर्क बाधित हो गए हैं। असम में जहां एक 300 मीटर लंबा लोहे का पुल तेज बहाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.