Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टेक्सास में भारतीय मूल के होटल प्रबंधक की सहकर्मी ने की निर्मम हत्या

डलास | अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 50 वर्षीय भारतीय मूल के होटल प्रबंधक चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया की उनके सहकर्मी ने वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद निर्मम हत्या कर दी। इस घटना को होटल प्रबंधक की पत्नी और बेटे ने अपनी आंखों से देखा।

कैसे हुई घटना

पुलिस के अनुसार घटना डलास स्थित ‘डाउनटाउन सुइट्स’ होटल में बुधवार सुबह हुई। मूल रूप से कर्नाटक निवासी नागमल्लैया का सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज (37) से खराब वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि जब नागमल्लैया ने उससे सीधे बात करने के बजाय किसी तीसरे व्यक्ति से अनुवाद करवाया तो आरोपी आपा खो बैठा और चाकू से हमला कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि हमला होने पर नागमल्लैया होटल कार्यालय की ओर भागे, जहां उनकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा मौजूद थे। उन्होंने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पीछा करके उन पर दोबारा हमला किया और उनका सिर कलम कर दिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि कोबोस-मार्टिनेज का आपराधिक इतिहास रहा है। ह्यूस्टन में उस पर पहले भी वाहन चोरी और हमले के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। यदि दोषी साबित होता है तो उसे उम्रकैद या मौत की सजा हो सकती है। आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।

दूतावास और समुदाय की प्रतिक्रिया

ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने नागमल्लैया की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

मित्रों और स्थानीय भारतीय समुदाय ने भी इसे ‘अकल्पनीय त्रासदी’ बताया और पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। नागमल्लैया को उनके प्रियजन ‘बॉब’ के नाम से जानते थे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस दौरान दोनों राज्यों की सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह...

पानीपत में हाईवे डिवाइडर की ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Summer express, पानीपत। शहर के थाना तहसील कैंप क्षेत्र में पीवीआर मॉल के सामने नेशनल हाईवे पर कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित होने से एक 30 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...

मनीषा को न्याय दिलाने की मांग पर आमरण अनशन को निकले पिता को पुलिस ने रोका

Summer express, भिवानी। भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा के पिता संजय अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उनका काफिला गांव कुडलवास के पास पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद क्षेत्र में...

फरीदाबाद में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के छह लोग घायल

Summer express, फरीदाबाद। जिले के छांयसा थाना क्षेत्र स्थित अरुआ गांव में एक मामूली मजाक ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलने से छह लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने...

आठवें वेतन आयोग और पेंशन मुद्दों पर रेल कर्मचारी यूनियन का संघर्ष जारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू), अंबाला मंडल कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (एआईआरएफ) एवं एनआरएमयू के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा और एनआरएमयू के केंद्रीय अध्यक्ष एस.के. त्यागी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.