पट्टी | अमृतसर जिले के लोगों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। अमृतसर-पट्टी मार्ग पर कैरों गांव के पास बी.एड कॉलेज के नजदीक स्थित रेलवे फाटक को आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते तीन दिनों के लिए बंद किया जाएगा।
रेलवे अधिकारी कलवा राम कोली के अनुसार यह फाटक 12 सितंबर से 15 सितंबर तक बंद रहेगा। इस दौरान स्थानीय निवासी और राहगीर आवागमन के लिए कैरों गांव स्थित दूसरे फाटक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फाटक फिर से सामान्य रूप से खोल दिया जाए