Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ना सड़क, ना बिजली..अब राशन भी खत्म..8 घंटे पैदल चलकर जरी पहुंच रहे मलाणा के लोग

Kullu, Manminder 

भारी बारिश और आपदाओं से जूझ रहे हिमाचल के कुल्लू ज़िले के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मणिकर्ण घाटी का प्राचीन और ऐतिहासिक मलाणा गांव मानो पिछले एक साल से लगातार संकट के साए में है।

बीते साल 1 अगस्त को मलाणा डैम टूटने से गांव की सड़क और पुल बाढ़ में बह गए थे। ग्रामीणों ने मिलकर अस्थायी पुल बनाया, लेकिन इस साल की बाढ़ में वह भी बह गया। अब गांव तक पहुंचने का एकमात्र सहारा दुर्गम पगडंडियां हैं, जिन पर भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

20 दिन से ना बिजली, ना पानी

गांव में पिछले 20 दिनों से न बिजली है और न ही पेयजल। हालात इतने खराब हैं कि लोग रोज़ाना 8 घंटे पैदल सफर तय कर जरी पहुंचते हैं और वहां से छोटे वाहनों के ज़रिये कुल्लू जाकर ज़रूरी सामान जुटाते हैं।

राशन और ईंधन की महंगाई ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। गांव में गैस सिलेंडर 3 से 4 हज़ार रुपये तक बिक रहा है। दुकानदारों ने राशन के दाम भी आसमान छूने लायक बढ़ा दिए हैं। आलम यह है कि गांव के 90% घरों का अनाज खत्म हो चुका है।

ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार

गांव के युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज कुल्लू पहुंचा और डीसी को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।

गांव के रूप सिंह ने बताया कि  पिछले एक साल से न सड़क बनी है और न ही गांव में समय पर राशन पहुंच रहा है। अब हालात ऐसे हैं कि ज्यादातर घरों का राशन खत्म हो चुका है। सिलेंडर 3-4 हज़ार रुपये तक बिक रहा है। सरकार और प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई, लेकिन समाधान अभी तक नहीं निकला।युवा भागचंद ने कहा, “गांव में कई लोग बीमार हैं। अस्पताल पहुंचना लगभग असंभव है। हमारी मांग है कि जब तक सड़क बहाल नहीं होती, तब तक गांव में ही स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की जाए।”

वहीं कुल्लू के नीलेश गौतम ने कहा, “पिछले साल भी सरकार ने आश्वासन दिया था, लेकिन हालात जस के तस हैं। आज भी ग्रामीणों को 8 घंटे का पैदल सफर कर जरी पहुंचना पड़ता है। सरकार को अब तुरंत कदम उठाने होंगे।

चारों ओर से घिरा गांव

लगातार बारिश ने मलाणा को चारों ओर से घेर लिया है। न सड़क, न बिजली, न राशन और न ही इलाज की सुविधा—गांववाले कह रहे हैं कि अगर अब भी सरकार और प्रशासन ने ठोस पहल नहीं की तो हालात और भी भयावह हो जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.