Shimla, 12 September
उपमंडल जुब्बल के छोटे से गांव नकराड़ी के रमन नेपटा ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गृह रक्षा विभाग में वर्ष 2015 में बतौर कांस्टेबल सेवाएं शुरू करने वाले रमन को अब पदोन्नत कर प्रदेश का सबसे कम उम्र का कंपनी कमांडर नियुक्त किया गया है।
शिमला स्थित द्वितीय बटालियन के कमांडेंट आर. पी. नेपटा ने उन्हें कंपनी कमांडर का रैंक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया। कर्तव्यनिष्ठा और लगन के बल पर रमन ने वर्ष 2022 में डी. जी. होमगार्ड सम्मान प्राप्त किया था। इसके अलावा वर्ष 2023 में उन्होंने नागपुर से सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर का विशेष कोर्स भी सफलता पूर्वक पूरा किया।रमन नेपटा ने कहा कि विभागीय जिम्मेदारियों को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।