Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिक्षा मंत्री ने टिक्कर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायज़ा

Shimla, 12 September

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की उप-तहसील टिक्कर का दौरा किया और भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों व अन्य आधारभूत ढांचे का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने नावर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों से मुलाक़ात की और आपदा से हुए जान-माल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मंत्री ने बताया कि इस बार मानसून में सामान्य से कहीं अधिक वर्षा हुई, जिससे हिमाचल समेत पूरे उत्तरी भारत को बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं का सामना करना पड़ा है। पिछले दो दिनों से वे अपने क्षेत्र का दौरा कर सड़कों, बिजली और पेयजल योजनाओं के नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

नावर क्षेत्र की 37 में से 36 सड़कें बहाल

ठाकुर ने जानकारी दी कि टिक्कर उपमंडल में बाधित 37 सड़कों में से 36 को खोल दिया गया है, शेष एक सड़क भी आज बहाल कर दी जाएगी। आपदा में 51 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, 71 सुरक्षा दीवारें ढह गई हैं, जबकि 3 गौशालाएं, 2 मजदूर आवास, 2 दुकानें और करीब 900 सेब के पौधे नष्ट हुए हैं। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत दी जा रही है और बिजली व पेयजल आपूर्ति सामान्य है।

सेब का विपणन प्राथमिकता

मंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में उनकी पहली प्राथमिकता बागवानों की सेब की फसल को सुरक्षित मंडियों तक पहुंचाना है। “मंडी मध्यस्ता योजना” के तहत उप-तहसील टिक्कर में 16 केंद्र सक्रिय हैं। अब तक 1 करोड़ 60 लाख पेटियां सेब मंडियों में पहुंच चुकी हैं और करीब 60 प्रतिशत सीज़न पूरा हो चुका है।

आपदा राहत राशि में संशोधन

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने राहत राशि बढ़ाई है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त घर पर 7 लाख, आंशिक क्षति पर 1 लाख, दुकान/ढाबे पर 1 लाख, किरायेदारों के सामान पर 50 हजार, जबकि बड़े दुधारू पशुओं की हानि पर 55 हजार रुपये सहायता दी जाएगी। कृषि और बागवानी भूमि के नुकसान पर भी मुआवज़ा निर्धारित किया गया है।मंत्री ने कहा कि वे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और जल्द ही पुनः दौरा करेंगे।

देवता गोलिनाग मंदिर में शीश नवाया

दौरे के दौरान ठाकुर ने पुजारली-3 स्थित देवता गोलिनाग मंदिर में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर एसडीएम रोहड़ू, डीएसपी रोहड़ू, नायब तहसीलदार टिक्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.