Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में पहली बार महिला वनडे सीरीज़

Chandigarh, 12 September

ट्राईसिटी के खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। 14, 17 और 20 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्रा सिंह पीसीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज़ खेली जाएगी। यह पहला मौका होगा जब इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच आयोजित हो रहा है।

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में खिलाड़ी जमकर तैयारी कर रही हैं। अभ्यास सत्र में स्मृति मंधाना, स्नेह राणा, हरलीन देयोल, प्रतिका रावल और विकेटकीपर उमा छेत्री को बैटिंग और फील्डिंग करते देखा गया।

नौ महीने बाद भिड़ंत

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें करीब नौ महीने बाद वनडे क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। पिछली सीरीज़ दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी, जिसमें भारत को हार झेलनी पड़ी थी। इस बार 30 सितंबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज़ टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है।

टिकट की कीमतें

न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में होने वाले पहले दो मैचों के लिए टिकट 100 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक मिलेंगे। कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 3000 रुपये की होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...

मोगा शाखा नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा : रामगोपाल

summer express, मोगा, (दलजीत विक्की) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मोगा शाखा द्वारा गुरुवार प्रातः शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वर्ष 1989 के शाखा नरसंहार में शहीद हुए स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 25 जून 1989 को इसी स्थान पर चल रही संघ शाखा पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25...

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.