Kangra, Rahul
टांडा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार से अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खराब मौसम के कारण कांगड़ा न पहुंच पाने पर इस सुविधा का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन
टांडा मेडिकल कॉलेज में स्थापित यह हाईटेक रोबोटिक मशीन प्रदेश की दूसरी मशीन है। इससे पहले शिमला के चमियाना अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई थी।उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, आयुष मंत्री यादवेंद्र कुमार, कैबिनेट मंत्री आर.एस. बाली और फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के विशेष प्रयासों से यह अत्याधुनिक मशीन टांडा मेडिकल कॉलेज में स्थापित हो पाई है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के मरीजों को आधुनिक तकनीक से उपचार की सुविधा यहीं उपलब्ध होगी।