Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में मानसून का कहर: 380 मौतें, 4,390 करोड़ का नुकसान

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश इस बार मानसून की मार से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब तक 380 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 500 से अधिक सड़कें ठप पड़ी हैं। कई बिजली ट्रांसफार्मर और पानी की योजनाएँ भी बंद हैं। राज्य सरकार ने नुकसान का प्रारंभिक आकलन 4,390 करोड़ रुपए बताया है।हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लिए 1500 करोड़ की आर्थिक मदद का ऐलान किया है, लेकिन राज्य सरकार ने इसे नाकाफी करार दिया है।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ी राज्यों में सड़क और बुनियादी ढांचे को बहाल करने में मैदानी इलाकों की तुलना में कई गुना ज्यादा खर्च होता है। अब तक जो मदद का ऐलान किया गया है, वह बेहद कम है। अभी तो नुकसान का आकलन जारी है.

पीएम पर बरसे मंत्री

नेगी ने केंद्र सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एक ओर आतंकवाद पर चिंता जताते हैं, दूसरी ओर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों को लेकर चुप्पी साध लेते हैं।

प्रधानमंत्री कहते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है, लेकिन दूसरी तरफ उसके साथ क्रिकेट मुकाबले खेले जा रहे हैं। यह पूरी तरह पैसे का खेल है। अगर सुरक्षा और आतंकवाद पर सख्त रुख दिखाना है तो फिर क्रिकेट खेलना कैसे जायज ठहराया जा सकता है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.