Facebook-f Youtube X-twitter

पलवल में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति 

Palwal,13 September

पलवल कांग्रेस जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री करण दलाल, पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, हथीन विधायक इसराइल चौधरी, उदयभान के सुपुत्र देवेश कुमारमोहम्मद बिलाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा सरकार व खेल राज्यमंत्री पर कसा तंज

बैठक के बाद प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री करण दलाल ने भाजपा सरकार और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून मंत्रालय होता ही नहीं, लेकिन खेल राज्यमंत्री अपने आपको कानून मंत्री बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना में हो रहा अवैध खनन भाजपा मंत्रियों की मिलीभगत से हो रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।दलाल ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार को धोखे से हराया गया और कई विधानसभाओं से इस संबंध में शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। जल्द ही वोट चोरी को लेकर बड़ा खुलासा होगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। जल्द ही जिला कार्यकारिणी व मंडल स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी नहीं है और सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं।पूर्व मंत्री करण दलाल ने कहा कि भाजपा शासन में सभी वर्ग परेशान हैं और जनता भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है। बाढ़ जैसी स्थिति अवैध खनन और सरकार की लापरवाही का नतीजा है। सरकार किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा, मकान और पशुओं का उचित मुआवजा दे।

वहीं, हथीन विधायक इसराइल चौधरी ने कहा कि हथीन क्षेत्र में सैम की समस्या गंभीर है। कई बार इसे विधानसभा में उठाने के बावजूद समाधान नहीं हो पाया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.