Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने पर समीक्षा बैठक, केंद्र ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Shimla, Sanju


हिमाचल प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को मज़बूत बनाने और किसानों-बागवानों के विकास को गति देने के उद्देश्य से आज शिमला में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश की चुनौतियों और ज़रूरतों को विस्तार से केंद्रीय मंत्री के सामने रखा।


बैठक में सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों का विवरण प्रस्तुत किया और मौजूदा समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। इस दौरान किसानों, बागवानों और सहकारी संस्थाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना सहकारिता की मज़बूती से ही पूरा हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र “सहकार से समृद्धि” इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने हिमाचल को “देश का फल कटोरा” बताते हुए कहा कि बागवानों और किसानों को सहकारिता के ज़रिए सशक्त करना दोनों सरकारों की प्राथमिकता है।

कृष्ण पाल गुर्जर ने बैठक में बताया कि सहकारिता से जुड़े कई केंद्रीय कार्यक्रमों—जैसे NCOL, NCOEL और BBSL—का लाभ हिमाचल को मिलेगा। साथ ही, प्रदेश में सहकारिता विषय को विश्वविद्यालय स्तर पर शुरू करने पर भी चर्चा हुई, ताकि युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिल सकें।
बैठक में हिमाचल में कोल्ड स्टोरेज और सीए स्टोर की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करेगा और सहकारी बैंकों को मज़बूत बनाने के लिए पूरा सहयोग करेगा।


उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सहकारिता क्षेत्र का अग्रणी राज्य रहा है और प्रदेश सरकार शीघ्र ही अपनी सहकारिता नीति लागू करेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि पहाड़ी राज्यों के लिए सहकारिता विकास के अलग मानदंड होने चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने सहकारिता विश्वविद्यालय की फीस संरचना को कम रखने की भी मांग रखी, ताकि अधिक से अधिक कॉलेज इससे जुड़ सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.