14 September, 2025
एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है।
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है और वही टीम मैदान पर उतरेगी जिसने यूएई के खिलाफ जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।यह मैच दोनों देशों के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने हैं। मैच को लेकर दुबई में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।