Ambala, 15 September
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है और इसी उपलक्ष्य में भाजपा पूरे देश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस दौरान देशभर में भाजपा नेता और कार्यकर्ता बैठकों के जरिए कार्यक्रम की रूपरेखा बना रहे हैं।
अंबाला में हुई बैठक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हर मंडल स्तर पर 75 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप, हेल्थ चेकअप कैंप और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए एक एआई जनरेटेड वीडियो पर भी अनिल विज ने कड़ा रिएक्शन दिया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने में उनकी माता के आने और वार्तालाप का चित्रण दिखाया गया है।अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के पास अब न लोग बचे हैं और न ही कहने को कुछ। इसलिए वे एआई का सहारा लेकर झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। विज ने इसे कांग्रेस की “धोखे की राजनीति” बताया।