रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। इसी आग की चपेट में पीछे चल रही एक कार भी आ गई, जिससे कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, टैंकर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। एनएच-48 पर बनीपुर चौक के पास टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलटा और उसमें आग लग गई। पीछे से आ रही कार भी आग की चपेट में आ गई।
सुरक्षा की दृष्टि से कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना देर रात की बताई जा रही है, और मामले की जांच अधिकारियों द्वारा की जा रही है।