रोहतक | सिरसा डेरे में 40 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद गुरमीत राम रहीम सोमवार शाम 4:56 बजे रोहतक स्थित सुनारिया जेल लौट आए। उनके साथ हनीप्रीत और अन्य आठ लोग भी थे, जो दो अलग-अलग गाड़ियों में जेल पहुंचे।
राम रहीम 2017 से साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में दोषसिद्ध होने के बाद सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। 6 अगस्त को हरियाणा सरकार ने उन्हें 40 दिन की पैरोल प्रदान की थी, जिसे उन्होंने सिरसा डेरे में पूरी की।
पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद, सोमवार शाम को दो प्राइवेट गाड़ियों में सिरसा डेरे से रोहतक जेल का काफिला रवाना हुआ। पहली गाड़ी में गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत, दान सिंह और चालक राजा सिंह सवार थे। दूसरी गाड़ी में प्रीतम, चरण सिंह, वकील हर्ष अरोड़ा, डॉक्टर पी.आर. नैन और चालक वजीर सिंह मौजूद थे। लगभग 10 मिनट बाद दोनों गाड़ियां पुनः सिरसा डेरे की ओर वापस लौट गईं।