Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुराह विधानसभा क्षेत्र के सभी मार्ग चार दिन में होंगे बहाल…पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए सख़्त निर्देश 

Chamba, Manjur

हाल ही में चुराह विधानसभा क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। आपदा के चलते क्षेत्र की अनेक सड़कें बाधित हो गईं, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हुआ बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी ठप पड़ गई।

स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रशासन व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) लगातार मार्ग बहाली में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में चुराह प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी विभाग को सख़्त निर्देश दिए हैं कि आगामी चार से पाँच दिनों में क्षेत्र की सभी बंद सड़कों को हर हाल में बहाल किया जाए। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि राशन की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए और बीमार लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उपमंडल के भीतर अनेक मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिन्हें खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि आने वाले चार दिनों में सभी सड़कें बहाल कर दी जाएं, ताकि गांव-गांव तक राशन पहुँच सके और मरीजों को भी किसी तरह की दिक़्क़त का सामना न करना पड़े। पीडब्ल्यूडी विभाग पूरी तरह से जुटा हुआ है।प्रशासन के इस कदम से आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.