Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोलकाता: रेलवे स्टेशन पर अचानक लगी आग, दुकानों को नुकसान

कोलकाता |  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार सुबह संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग स्टेशन परिसर में मौजूद एक दुकान से शुरू हुई और तेजी से फैलते हुए आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह करीब 7:21 बजे लगी, जिसके चलते सियालदह–बजबज लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया और सभी लोकल ट्रेनों को रोकना पड़ा। दो घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह करीब 9:30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...

अंबाला में गणेश प्रतिमाओं की धूम, पंजाब-हिमाचल से भी पहुंच रहे श्रद्धालु

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं से सजने लगे हैं। घरों और पंडालों में गणपति की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। अंबाला में मूर्तिकार भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। यहां पिछले करीब...

नारनौल में 376 पेटी अवैध शराब बरामद, कैंटर चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , नारनौल। अवैध शराब की तस्करी के लिए तस्करों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन उनकी योजना काम नहीं आई। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने जाट गुवाना टोल के पास नाकाबंदी कर एक कैंटर को पकड़ा। कैंटर की तलाशी लेने पर हीरो साइकिल के डिब्बों के पीछे छिपाकर रखी गई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.