Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म : बड़ा खुलासा

नई दिल्ली |  पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। संगठन के टॉप कमांडर मसूद इलियास ने स्वीकार किया है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी सरगना मसूद अजहर का पूरा परिवार मारा गया। यह कबूलनामा साफ करता है कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही नहीं, बल्कि उनके सरगनाओं को भी करारा जवाब दिया।

जैश कमांडर का वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मसूद इलियास कश्मीरी कहता दिख रहा है, “7 मई को बहावलपुर में मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के लोग टुकड़ों में बिखर गए।” यह वीडियो जैश की आंतरिक बैठक का हिस्सा बताया जा रहा है। इससे पुष्टि होती है कि भारतीय सेना ने बहावलपुर में अजहर के मुख्य ठिकाने को पूरी तरह तबाह कर दिया था।

क्या था भारत का निशाना?

7 मई को शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में मौजूद कई आतंकी अड्डों को निशाना बनाया। इनमें बहावलपुर की मरकज सुब्हान अल्लाह मस्जिद भी शामिल थी, जो जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय माना जाता है। सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की थी कि यह वही ठिकाना था, जहाँ से भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों की साजिश रची गई थी। सैटेलाइट तस्वीरों में भी यह पूरा परिसर मलबे में तब्दील दिखाई दिया था।

कौन है मसूद अजहर?

मसूद अजहर, जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है।

  • 2001 का संसद हमला
  • 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला
  • 2019 का पुलवामा हमला
  • और हाल ही में 2025 का पहलगाम हमला
    इन सबके पीछे उसका हाथ रहा है। अजहर को 1999 में IC-814 विमान अपहरण के दौरान भारतीय जेल से रिहा किया गया था। 2019 में संयुक्त राष्ट्र ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राम कुमार गौतम ने विपक्षी रैली पर उठाए सवाल, हरियाणा के लोगों से दिल्ली नहीं जाने की अपील

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के विधायक राम कुमार गौतम ने एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी दलों की रैली को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की ओर से किए जा रहे धरने-प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष देश में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात...

करवाचौथ पर धाटू पहनकर झूमीं महिलाएं, पहाड़ी संस्कृति के रंग में सजा समारोह

गीत-संगीत और मेहंदी के बीच मनाया त्योहार, शिमला शहर, ग्रामीण और कसुम्पटी की महिलाओं ने लिया हिस्सा Summer express/शिमला, संजू -: करवाचौथ के अवसर पर राजधानी शिमला में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और पहाड़ी संस्कृति के रंगों के साथ त्योहार मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिमला शहर, शिमला ग्रामीण और...

SIR और मतदाता सूची को लेकर अर्चना गुप्ता का कांग्रेस पर निशाना, 5 नवंबर को करनाल आएंगे अमित शाह

Summer experience,अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने के पीछे मृत मतदाता, दूसरे स्थानों पर जा चुके लोग, दोहरी प्रविष्टियां और सत्यापन के दौरान नहीं मिल पाने वाले मतदाताओं जैसे...

कांग्रेस की बौखलाहट के कारण जनता को किया जा रहा भ्रमित : रणबीर गंगवा

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और उनका सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह...

चुराह की तीन पंचायतें नशे के लिहाज से अति संवेदनशील, जागरूकता कमेटियों का गठन

चम्बा, मंजूर पठान -: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तीन पंचायतों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें लेसवीं, भराड़ा और टिकरीगढ़ पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.