Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15 साल बाद हरियाणा ओलंपिक गेम्स की होगी शानदार वापसी

चंडीगढ़ | पंद्रह वर्षों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस नवंबर हरियाणा एक बार फिर खेलों का बड़ा मंच बनेगा। प्रदेश का सबसे बड़ा खेल आयोजन ‘हरियाणा ओलंपिक गेम्स’ शानदार अंदाज में वापसी करने जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आयोजन को मंजूरी देते हुए कहा कि वे खुद इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे और गेम्स का उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को हरियाणा ओलंपिक संघ (HOA) अध्यक्ष कप्तान जसविंद्र मीनू बेनीवाल और प्रधान महासचिव एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर तैयारियों की समीक्षा की।

नकली खिलाड़ियों पर लगेगी रोक

खेलों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए HOA ने बड़ा कदम उठाया है। अब खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रमाणपत्रों पर माता-पिता का नाम, आधार नंबर और जन्मतिथि दर्ज होगी। इससे फर्जी खिलाड़ियों की भागीदारी पूरी तरह रुकेगी और असली प्रतिभा को पहचान मिलेगी।

सेवा पखवाड़ा के साथ खेल संस्कृति को बढ़ावा

बैठक में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा। इस दौरान 75 गांवों में व्यायामशालाएं और इंडोर स्टेडियम शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। सरकार का मानना है कि इन पहलों से गांवों में खेल संस्कृति, स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।

खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार

HOA अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां के खिलाड़ियों ने ओलंपिक और एशियाई खेलों में देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में 15 साल बाद लौट रहे हरियाणा ओलंपिक गेम्स युवाओं में नया उत्साह भरेंगे। यह आयोजन न केवल प्रतियोगिता का बड़ा मंच बनेगा, बल्कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में “खेलो हरियाणा – बढ़ो आगे” के संदेश को भी मजबूत करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.