Facebook-f Youtube X-twitter

वाराणसी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 111 करोड़ की सौगात

वाराणसी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर वाराणसी नगर निगम 111 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेगा। वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर नगर निगम 75 किलो का केक भी काटेगा।

मोदी के 75 वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर कस्बे में हुआ था। वे 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बने।

विकास कार्यों का खाका

महापौर ने जानकारी दी कि शहर के आठ अंचलों और पांच विधानसभा क्षेत्रों में 63.76 करोड़ रुपये की लागत से 65.68 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और मरम्मत होगी। इसके अलावा—

  • 75 कुओं की सफाई और जीर्णोद्धार – 1.18 करोड़ रुपये
  • पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे आश्रय गृह (30 लोगों की क्षमता) – 30.28 लाख रुपये
  • अन्य शहरी विकास कार्य

सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कजरी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें पद्मश्री लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव, रागिनी चंद्रा और प्रियंका चौहान प्रस्तुति देंगी।

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और देश की अखंडता के लिए 1100 कमल पुष्पों से सहस्त्रार्चन और महारुद्राभिषेक का आयोजन होगा। इस अनुष्ठान में काशी के संत और विद्वान शामिल होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

फगवाड़ा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी, युवती से करीब 22 लाख की धोखाधड़ी

Summer express, फगवाड़ा |  शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस बार एक युवती को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस जिला कपूरथला ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज...

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...

जालंधर वेस्टर्न यूनियन लूट केस: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, जालंधर |  शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...

अजनाला में भीषण आग, पूरा घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Summer express,अजनाला |  फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीर बाबा की जगह पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत घर के अंदर रखे चिराग से हुई,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.