Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जॉली एलएलबी 3’ की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम…रिलीज से पहले ही कमाया करोड़ों

16 September, 2025

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसी और तर्क से भरपूर मनोरंजन देने आ रही है।

यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन रिलीज से तीन दिन पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने जोरदार शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 1.99 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। वहीं, बिना ब्लॉक सीट्स के अब तक 28.46 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज हुआ है।

अब तक 3471 शोज में से 15,740 टिकट्स बिक चुके हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर उत्तर भारत के शहरों में दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से डिमांड बढ़ रही है। माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर फिल्म आसानी से 5-7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।फिल्म को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है और इसका निर्माण स्टार स्टूडियोज व कांगड़ा टॉकीज ने किया है। कहानी में जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) और जॉली त्यागी (अरशद वारसी) के बीच कोर्टरूम में होने वाली जोरदार बहस और मजेदार ट्विस्ट्स को दिखाया गया है। फिल्म में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, गजराज राव और अमृता राव भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।फिल्म का ट्रेलर पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा चुका है, और दर्शक अब बड़े पर्दे पर ‘कॉमेडी, कैओस और कलेश’ देखने के लिए बेताब हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.